भारत में कितने AIIMS हैं? AIIMS में एडमिशन कैसे होता है? आजकल कई छात्र डॉक्टर बनने का सपना लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने की सोचते हैं। यदि आपको डॉक्टर बनना है तो उसके लिए आपको किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने की जरूरत होती है। यदि भारत में सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेजों की बात की जाए तो उसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) सबसे पहले नंबर पर आता है। इस संस्थान में प्रवेश लेना कोई आसान काम नहीं है लेकिन यदि आप पढ़ाई में अच्छे हैं तो इस संस्थान में प्रवेश लेना कोई मुश्किल काम भी नहीं है।
AIIMS क्या है ?
AIIMS का पूरा नाम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (All India Institute Of Medical Science) जिसे हिंदी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भी कहा जाता है। AIIMS की स्थापना साल 1956 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किया गया था। AIIMS भारत के सबसे अच्छे मेडिकल इंस्टीट्यूट में पहले स्थान पर है। इसके अलावा AIIMS अस्पताल भारत का सबसे अच्छा एवं बड़ा सरकारी अस्पताल है। इसीलिए जब कोई बड़ा नेता या मंत्री बीमार होता है तो वह अक्सर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के अस्पताल में भर्ती होता है।
भारत में कुल कितने AIIMS हैं ?
भारत में अभी फिलहाल कुल 16 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) चल रहे हैं। इसके अलावा अन्य 9 जगहों पर AIIMS बनाए जा रहे हैं और इसका काम प्रगति पर है।
- AIIMS Delhi, New Delhi
- AIIMS Bhopal, Madhya Pradesh
- AIIMS Bhubaneswar, Odisha
- AIIMS Jodhpur, Rajasthan
- AIIMS Patna, Bihar
- AIIMS Raipur, Chhatisgarh
- AIIMS Rishikesh, Uttarakhand
- AIIMS Raebareli, Uttar Pradesh
- AIIMS Nagpur, Maharashtra
- AIIMS Mangalgiri, Andhra Pradesh
- AIIMS Gorakhpur, Uttar Pradesh
- AIIMS Bibinagar, Telangana
- AIIMS Bathinda, Bathinda
- AIIMS Kalyani, West Bengal
- AIIMS Deogarh, Jharkhand
- AIIMS Telangana, Telangana
इसके अलावा अभी 9 अन्य AIIMS बनाए जा रहे हैं, जिनका काम शुरू हो चुका है।
- AIIMS Madurai, Tamil Nadu
- AIIMS Rajkot, Gujarat
- AIIMS Vijay Pur, J&K (Jammu Region)
- AIIMS Awantipora, J&K (Kashmir Region)
- AIIMS Bilaspur
- AIIMS Himachal Pradesh
- AIIMS Chandsari, Assam
- AIIMS Rewari,Haryana
- AIIMS Darbhanga, Bihar
AIIMS में एडमिशन लेने के लिए योग्यताएँ
यदि आप AIIMS में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- यदि आप AIIMS में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र 17 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक को भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट पास होना आवश्यक है।
- यदि आप AIIMS में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इंटरमीडिएट में आपके साथ प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए।
AIIMS में एडमिशन कैसे होता है ?
यदि आपके पास ऊपर बताई गई योग्यताएं हैं तो आप नीचे बताए गए तरीकों से AIIMS में एडमिशन ले सकते हैं।
AIIMS में एडमिशन लेने के लिए आपको NEET की परीक्षा पास करनी होगी। NEET की परीक्षा पास नहीं करते हैं तो आप AIIMS में एडमिशन नहीं ले सकते हैं। हर साल NEET की परीक्षा का आयोजन कराया जाता है जिसमें कट ऑफ से अधिक अंक लाने वाले छात्र का सिलेक्शन मेडिकल कॉलेजों में किया जाता है। यदि आपको AIIMS में एडमिशन लेना है तो NEET की परीक्षा में टॉपर किस श्रेणी में जरूर रहे।
AIIMS में कौन-कौन सा कोर्स कर सकते हैं ?
NEET की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर आप AIIMS में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। AIIMS में प्रवेश लेने के बाद आप वहां से MBBS,BDS, BHMS इत्यादि कई मेडिकल कोर्स कर सकते हैं। AIIMS से पढ़ कर पास होने वाला व्यक्ति आगे चलकर देश के सबसे बड़े डॉक्टरों में से एक बनता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका एडमिशन AIIMS में हो तो आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और मन लगाकर पढ़ाई करना पड़ेगा तभी आप NEET की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और AIIMS में एडमिशन पा सकते हैं।